देश-विदेशब्रेकिंग खबरें

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के घर ED रेड की झूठी सूचना फैलाने पर बवाल, फेसबुक पेज और पोर्टल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कोलकाता, 16 जून 2026। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष Sourav Ganguly के घर ईडी की छापेमारी की झूठी खबर फैलाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया और कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनके आवास पर ED रेड की भ्रामक सूचना वायरल होने के बाद गांगुली ने कड़ा कदम उठाया है।

गांगुली ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए फेसबुक पेज ‘सौरव गांगुली फैंस’ और एक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘स्पोर्ट्सविकी’ पर गलत और मानहानिकारक खबरें फैलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस तरह की फर्जी जानकारी से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।

शिकायत में गांगुली ने पुलिस से संबंधित पेज संचालकों की पहचान करने, कंटेंट के स्रोत की जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विवाद तब शुरू हुआ जब सोमवार को सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि ईडी ने गांगुली के घर छापा मारा है। यह खबर तेजी से वायरल हो गई, हालांकि बाद में इसे पूरी तरह झूठा और निराधार बताया गया।

गांगुली ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक जीवन में आलोचना स्वीकार्य है, लेकिन झूठी और भ्रामक खबरें फैलाना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा से बाहर है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar