छत्तीसगढ़जगदलपुर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा ऐतिहासिक, मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक से विकास को मिलेगी नई दिशा: महेश कश्यप

‘सेवा डेरा’ मॉडल से बदलेगी बस्तर की तस्वीर, नक्सल मुक्त बस्तर के संकल्प को मिलेगी मजबूती

जगदलपुर, 17 मई 2026। Mahesh Kashyap ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah के 18 और 19 मई को प्रस्तावित दो दिवसीय बस्तर प्रवास का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया है। सांसद कश्यप ने कहा कि बस्तर के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब कोई केंद्रीय गृहमंत्री अपने कार्यकाल में 10वीं बार बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। यह केंद्र की Narendra Modi सरकार की बस्तर के प्रति संवेदनशीलता और प्राथमिकता को दर्शाता है।

सांसद महेश कश्यप ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा नेतानार में ‘सेवा डेरा’ मॉडल का लोकार्पण किया जाएगा। बस्तर संभाग के सभी 400 सुरक्षा कैंपों को अब ‘सेवा डेरा’ के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां सुरक्षा के साथ ग्रामीणों को बैंक सखी, महिला स्व-सहायता समूह और विभिन्न जन-सुविधाओं से सीधे जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मॉडल “विकास, विश्वास और सुरक्षा” के नए बस्तर की मजबूत आधारशिला बनेगा।

उन्होंने आगे कहा कि 19 मई को जगदलपुर में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता स्वयं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में Vishnu Deo Sai समेत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

सांसद कश्यप के अनुसार बैठक का मुख्य एजेंडा नक्सलवाद का पूर्ण उन्मूलन, अंतर्राज्यीय सीमा सुरक्षा और मध्य भारत के चहुंमुखी विकास को लेकर रणनीति तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यह बैठक बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास के नए अध्याय की शुरुआत साबित होगी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar