छत्तीसगढ़

आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का व्यस्त कार्यक्रम: PARAS पोर्टल की समीक्षा, VB-GRAM-G पर प्रेस ब्रीफिंग और ऊर्जा विभाग की बैठक करेंगे

रायपुर, 06 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गुरुवार को विभिन्न प्रशासनिक और विकास कार्यों से जुड़ा व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक PARAS (राज्य प्रगति पोर्टल) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर चर्चा होगी।

इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे तक मुख्यमंत्री VB-GRAM-G के संबंध में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में शामिल होंगे और इस महत्वपूर्ण पहल से जुड़ी जानकारी मीडिया के साथ साझा करेंगे।

दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक मुख्यमंत्री ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में बिजली आपूर्ति, अधोसंरचना विकास, चल रही परियोजनाओं तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों की समीक्षा की जाएगी।

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक मुख्यमंत्री मंत्रालय में कार्यालयीन कार्यों का निष्पादन करेंगे तथा समय आरक्षित रहेगा।

शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय, महानदी भवन से कार द्वारा रवाना होंगे और 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar