छत्तीसगढ़

थाने में बवाल: ASI ने केस पूछने गए BJP कार्यकर्ता को जड़े 20 थप्पड़, VIDEO वायरल

बिलासपुर |20 अप्रैल 2026

बिलासपुर के रतनपुर थाने में एक ASI पर बीजेपी कार्यकर्ता से मारपीट करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, युवक अपने पुराने केस की जानकारी लेने थाने गया था।

इसी दौरान ASI दिनेश तिवारी ने उस पर कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए 15 से 20 थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मामले के सामने आने के बाद SSP रजनेश सिंह ने ASI को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़ित का कहना है कि मारपीट के बाद उसके कान में चोट आई है और सुनने में परेशानी हो रही है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar