
जगदलपुर, 21 मई 2026। प्रयास आवासीय विद्यालयों के आगामी सत्र 2026-27 के लिए आयोजित कक्षा नवमी प्राक्चयन परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। आदिवासी विकास विभाग द्वारा परीक्षा के मॉडल उत्तर (मॉडल आंसर-की) आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं।
परीक्षार्थी एवं अभिभावक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर जाकर मॉडल उत्तरों का अवलोकन कर सकते हैं। यदि किसी छात्र या अभिभावक को जारी उत्तरों पर किसी प्रकार की आपत्ति या संदेह है, तो वे 30 मई 2026 की रात्रि 12 बजे तक पोर्टल के माध्यम से अपनी दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने उत्तरों का मिलान कर आवश्यक दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें।




