छत्तीसगढ़

मानसून सत्र का आज अंतिम दिन, सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और CAG रिपोर्ट होगी पेश


रायपुर, 17 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र 2026 का आज पांचवां और अंतिम दिन है। सदन की कार्यवाही में प्रश्नकाल, शासकीय कार्य और अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्य निर्धारित हैं। इसके साथ ही विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।

प्रश्नकाल के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल विभिन्न सवालों के जवाब देंगे। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी स्थानीय निकायों से संबंधित CAG रिपोर्ट सदन के पटल पर रखेंगे। इसके अलावा विधायक गोमती साय, धर्मजीत सिंह और भैयालाल राजवाड़े विभिन्न प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

आज सदन में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जोरदार बहस होने की संभावना है। कांग्रेस ने सत्र के दूसरे दिन राज्य सरकार के खिलाफ यह प्रस्ताव पेश किया था, जिसे स्वीकार करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 17 जुलाई को चर्चा के लिए निर्धारित किया था। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सदन में प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे।

यह छत्तीसगढ़ विधानसभा के गठन के बाद दसवां अविश्वास प्रस्ताव है। इससे पहले सरकारों के खिलाफ लाए गए सभी नौ अविश्वास प्रस्ताव बहुमत के अभाव में पारित नहीं हो सके थे।

सत्र के चौथे दिन फर्जी ग्रामसभा प्रस्तावों के आधार पर उद्योगों को जमीन आवंटित करने का मुद्दा भी सदन में गूंजा था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवाल पर मंत्री ओपी चौधरी ने स्वीकार किया कि रायपुर जिले के ग्राम अल्दा में ग्रामसभा प्रस्ताव में जालसाजी की शिकायत मिली है और मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन किया था।

इसी सत्र के दौरान ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम-2026 भी विधानसभा से पारित किया गया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar