छत्तीसगढ़

महादेव घाट पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, हाटकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित महादेव घाट के हाटकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय आज महादेव घाट परिसर में आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा कर प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों का अभिवादन भी किया।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर का महादेव घाट धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar