अन्य खबरें

NEET-UG 2026 री-एग्जाम की नई तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा

नई दिल्ली: देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 री-एग्जाम की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर परीक्षा की तारीखों की आधिकारिक जानकारी दी। इस घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 22 लाख छात्रों ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि NEET-UG 2026 की परीक्षा पहले 3 मई को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक मामले के सामने आने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से छात्र नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे।

एनटीए के अनुसार, री-एग्जाम को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। जल्द ही एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि NEET-UG देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके जरिए MBBS, BDS समेत अन्य मेडिकल कोर्सों में दाखिला मिलता है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar