अन्य खबरें

G7 समिट में हो सकती है मोदी-ट्रंप की मुलाकात, अगले महीने फ्रांस में दोनों नेता होंगे आमने-सामने

नई दिल्ली , 20/05/26 । प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की अगले महीने फ्रांस में मुलाकात हो सकती है। दोनों नेता 15 से 17 जून तक फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में आयोजित होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को G7 Summit में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी सम्मेलन में भाग लेंगे। ऐसे में करीब 16 महीने बाद मोदी और ट्रंप की संभावित मुलाकात को वैश्विक राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, भारत में फ्रांस के दूतावास ने बताया कि फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने G7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान विदेश मंत्री S. Jaishankar से चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की G7 Summit में भागीदारी की पुष्टि का स्वागत किया गया।

फ्रांस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि G7 के एजेंडे में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी, खासकर वैश्विक आर्थिक संतुलन, अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और सहयोग जैसे मुद्दों पर। बैठक में मिडिल ईस्ट की स्थिति और होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar