छत्तीसगढ़जगदलपुर

विधायक किरण देव ने मोबाइल ऐप से किया स्व-गणना : परिवार की जनगणना स्वयं दर्ज की
डिजिटल भागीदारी के लिए नागरिकों से की अपील, तकनीक को बताया पारदर्शिता और विकास का माध्यम

जगदलपुर, 27 अप्रैल 2026/ डिजिटल इंडिया की दिशा में एक प्रेरक पहल करते हुए जगदलपुर विधायक किरण देव ने सोमवार को जनगणना 2026 के तहत मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं की एवं अपने परिवार की स्व-गणना पूरी की। उन्होंने अपने निवास पर ऐप का उपयोग कर सभी आवश्यक विवरण स्वयं दर्ज किए और इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर विधायक किरण देव ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि यह देश की भविष्य की योजनाओं, संसाधनों के न्यायसंगत वितरण और जनकल्याणकारी नीतियों की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से की जा रही स्व-गणना प्रक्रिया न केवल सरल और सुरक्षित है, बल्कि इससे डेटा की सटीकता भी सुनिश्चित होती है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भी मोबाइल ऐप के माध्यम से इस प्रक्रिया में भाग लें और डिजिटल प्रणाली को अपनाकर समय और श्रम दोनों की बचत करें। विधायक ने कहा कि तकनीक के उपयोग से शासन व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनती है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब समाज का हर नागरिक तकनीक से जुड़ेगा, तभी विकास की योजनाएं तेजी से और प्रभावी ढंग से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेंगी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar