छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों के लिए 1 अक्टूबर तक बंद, केवल तीरथगढ़ जलप्रपात रहेगा खुला

जगदलपुर, 17 जून 2026। वर्षाकाल शुरू होने और शासन के निर्देशानुसार कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को तत्काल प्रभाव से 01 अक्टूबर 2026 तक आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

निदेशक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवधि में पार्क में पर्यटकों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि पर्यटकों की सुविधा के लिए केवल तीरथगढ़ जलप्रपात को दर्शकों के अवलोकन हेतु खुला रखा जाएगा।

वन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और मानसून अवधि में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में प्रवेश न करें।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar