छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर में आज मुख्यमंत्री साय का व्यस्त कार्यक्रम, सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान में होंगे शामिल, नवा रायपुर मंत्रालय में करेंगे दिनभर समीक्षा, शाम को लौटेंगे निवास

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार, 08 सितंबर 2025 को राजधानी रायपुर में विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे सिविल लाइन स्थित निवास से प्रस्थान कर 11:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुँचेंगे। यहां वे 11:30 से 12:30 बजे तक आयोजित “सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह” में शिरकत करेंगे।

समारोह के उपरांत वे 12:30 बजे ऑडिटोरियम से रवाना होकर 12:55 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) पहुँचेंगे। यहां उनका समय दोपहर 1 बजे से शाम 6:30 बजे तक आरक्षित रहेगा।

शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से प्रस्थान कर 6:55 बजे अपने शासकीय निवास रायपुर पहुँचेंगे, जहां शेष समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar