छत्तीसगढ़

चिंतन शिविर 3.0 में CM विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

रायपुर, 5 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM), नवा रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक संवेदनाओं को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हरित एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए जनभागीदारी आधारित पर्यावरण संरक्षण अभियानों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar