छत्तीसगढ़दंतेवाड़ाबस्तर संभाग

प्रभारी मंत्री केदार कश्यप पहुंचे दंतेवाड़ा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दूरभाष से ले रहे हालात की जानकारी

प्रभारी मंत्री केदार कश्यप पहुंचे दंतेवाड़ा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दूरभाष से ले रहे हालात की जानकारी

दंतेवाड़ा। जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप आज दंतेवाड़ा प्रवास पर पहुंचे और अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मंत्री ने गीदम विकासखंड अंतर्गत ग्राम बागमुंडी–पनेड़ा क्षेत्र का दौरा किया, जहाँ भारी बारिश के चलते नाले पर बने पुल का एक हिस्सा ढह गया है। इसके कारण जगदलपुर-दंतेवाड़ा-बीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया था। मंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तत्काल युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को सड़कों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी बस्तर में बाढ़ की स्थिति को लेकर लगातार चिंतित हैं और दूरभाष के माध्यम से नियमित रूप से जानकारी ले रहे हैं।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा, “बस्तर के लोगों की सुरक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सरकार हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने बताया कि लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है, लेकिन जिला प्रशासन और राहत दल सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर नागरिकों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं।

इस मौके पर बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप और कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar