छत्तीसगढ़सुकमा

सुकमा में आज रोजगार मेला: 50 पदों पर होगी भर्ती, ₹18 हजार तक वेतन का मौका

सुकमा,6 अगस्त 2026

जिला प्रशासन सुकमा एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में 6 अगस्त को शासकीय आईटीआई कोंटा में एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर तकनीशियन के 50 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक या आईटीआई (इलेक्ट्रिकल विषय अनिवार्य) उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,000 से ₹18,000 प्रतिमाह वेतन, ₹3,500 से ₹5,500 तक पेट्रोल भत्ता, साथ ही ईपीएफ, इंसेंटिव और मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित समय पर रोजगार मेले में उपस्थित हों।

प्रशासन ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए विभागीय वेबसाइट तथा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर भी आवेदन और संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar