छत्तीसगढ़

कवर्धा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कल, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे सहभागिता

कवर्धा, 20 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले के पी.जी. कॉलेज डोम, कवर्धा में 21 जून को सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा मुख्य रूप से शामिल होकर योगाभ्यास करेंगे।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के प्रति जागरूक करना है।

जिला प्रशासन के अनुसार पी.जी. कॉलेज डोम में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी रहने की संभावना है।

योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar