छत्तीसगढ़जगदलपुर

जगदलपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

जगदलपुर , 6 जून 2026

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने शनिवार को जगदलपुर शहर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में सभी परियोजनाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने पावर हाउस चौक स्थित फिल्टर प्लांट और महारानी वार्ड में लगभग 101 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित नयामुंडा फिल्टर प्लांट का जायजा लिया। उन्होंने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी लेते हुए नागरिकों को बेहतर और निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इसके बाद उन्होंने पीजी कॉलेज धरमपुरा में लगभग 11.18 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाकर जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्रपति शिवाजी वार्ड में लगभग 79 लाख रुपए की लागत से किए जा रहे पण्डरीतरई तालाब सौंदर्यीकरण कार्य तथा करीब 3.71 करोड़ रुपए की लागत वाले गंगामुड़ा तालाब सौंदर्यीकरण परियोजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब संरक्षण और सौंदर्यीकरण कार्यों की सराहना करते हुए निर्माण गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडेय, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar