CM विष्णुदेव साय आज कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल : मंत्रालय में बैठकों के बाद शाम को आमासिवनी कार्यक्रम में पहुंचेंगे

रायपुर, 15 मई 2026। Vishnu Deo Sai का आज का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:50 बजे कृषि मण्डपम्, कृषि महाविद्यालय रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित “11th Convocation Ceremony” में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 1:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 2:55 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे, जहां दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विभिन्न बैठकें एवं आरक्षित कार्यक्रम निर्धारित हैं।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे रोजंबे रिजॉर्ट हॉल, रिंग रोड क्रमांक-3, आमासिवनी रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 7:00 बजे तक आरक्षित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।




