छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : रायपुर से जशपुर और फिर बगिया पहुंचेंगे सीएम साय, सभा-पदयात्रा, लोकार्पण और करम पूजा महोत्सव में रहेंगे मौजूद

रायपुर, 4 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे की शुरुआत सुबह मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में बैठक से होगी। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से जशपुर पहुंचेंगे और यहां आयोजित सभा, लोकार्पण कार्यक्रम तथा अन्य आयोजनों में शिरकत करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे से 11:15 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में बैठक करेंगे। इसके बाद 11:15 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 11:20 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:35 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड, जशपुर पहुंचेंगे। यहां से 12:50 बजे रणजीता स्टेडियम पहुंचकर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ सभा एवं पदयात्रा में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:50 से 1:50 बजे तक आयोजित होगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री 1:55 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और कुछ समय आरक्षित रखने के बाद 2:25 बजे वहां से रवाना होंगे। दोपहर 2:30 बजे पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन पहुंचकर लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 2:50 बजे सामुदायिक भवन से रवाना होकर 2:55 बजे पुलिस लाइन जशपुर पहुंचेंगे। यहां हेलमेट बैंक का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 3:10 बजे तक चलेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बनगांव के लिए रवाना होंगे। वे 3:30 बजे बनगांव हेलीपेड पहुंचेंगे और 3:35 बजे ग्राम बनगांव पहुंचकर आंचलिक करम पूजा महोत्सव 2026 में शामिल होंगे। यह आयोजन शाम 5 बजे तक चलेगा।

कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे ग्राम बनगांव से रवाना होकर 5:20 बजे अपने निज निवास ग्राम बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर पहुंचेंगे। यहां उनका आगे का कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar