छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : CM विष्णुदेव साय सुबह दिल्ली से निकलेंगे, दोपहर में रायपुर पहुंचेंगे, इसके बाद CM हाउस में रहेंगे रिजर्व

रायपुर, 04 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार, 4 सितंबर को नई दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। जारी टूर प्रोग्राम के अनुसार वे सुबह 10:45 बजे नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन से कार द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री 11:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2635 से नई दिल्ली से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। विमान के दोपहर 2:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।

एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री 2:15 बजे कार द्वारा सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और 2:35 बजे CM हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रिजर्व रहेगा।

मुख्यमंत्री का आगे का टूर प्रोग्राम अलग से जारी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar