छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में जल जीवन मिशन पर करेंगे चर्चा, बिलाईगढ़ में दशहरा और भण्डारपुरी में संत समागम में लेंगे हिस्सा

रायपुर, 21 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को रायपुर, नवा रायपुर, बिलाईगढ़ और भण्डारपुरी धाम के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल होकर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद नवा रायपुर में अर्बन चैलेंज फंड से संबंधित कार्यशाला और जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। दोपहर बाद बिलाईगढ़ में दशहरा महोत्सव और शाम को भण्डारपुरी धाम में गुरुदर्शन एवं संत समागम में शामिल होंगे।

सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान करेंगे। सुबह 8:45 बजे माना स्थित चौथी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचेंगे। यहां सुबह 8:50 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल होंगे।

इसके बाद सुबह 10:30 बजे माना से रवाना होकर 10:45 बजे होटल मेफेयर, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक अर्बन चैलेंज फंड-हुडको (HUDCO) की क्षमता निर्माण कार्यशाला में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक जल जीवन मिशन से संबंधित प्रस्तुतीकरण में भाग लेंगे। दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर 2:30 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 2:35 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड, नवा रायपुर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बिलाईगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

बिलाईगढ़ में दशहरा महोत्सव

मुख्यमंत्री दोपहर 3:35 बजे रैनीभाठा हेलीपेड, बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद रैनीभाठा में आयोजित दशहरा महोत्सव में दोपहर 3:40 बजे से शाम 4:30 बजे तक शामिल होंगे। शाम 4:35 बजे वहां से रवाना होकर हेलीपेड पहुंचेंगे और शाम 5:25 बजे भण्डारपुरी धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।

भण्डारपुरी धाम में गुरुदर्शन एवं संत समागम

मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे ग्राम भण्डारपुरी, विकासखंड आरंग, जिला रायपुर स्थित छात्रावास परिसर के हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से गुरुद्वारा गुरुगद्दी भण्डारपुरी धाम पहुंचकर शाम 5:35 बजे से 6:35 बजे तक गुरुदर्शन एवं संत समागम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:35 बजे भण्डारपुरी धाम से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 7:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar