CM साय का आज का कार्यक्रम: ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ में होंगे शामिल, जानिए पूरा शेड्यूल

रायपुर, 14 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शुक्रवार को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वे दिनभर अलग-अलग स्थानों पर पहुंचेंगे और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के राज्य स्तरीय आयोजन में भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन्स से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:30 बजे दूरदर्शन केंद्र, शंकर नगर पहुंचेंगे। यहां वे 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आरक्षित रहेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 12:30 बजे दूरदर्शन केंद्र से प्रस्थान कर 12:40 बजे बाल गोपाल हॉस्पिटल के पीछे, बैरन बाजार पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:40 से 1:10 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री 1:10 बजे बैरन बाजार से प्रस्थान कर दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन्स पहुंचेंगे। यहां कुछ समय आरक्षित रहने के बाद वे 2:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।
‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री 2:05 बजे मुक्ताकाशी मंच, संचालनालय पुरातत्व, सिविल लाइन्स पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2:10 बजे से 3:30 बजे तक ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह आयोजन भारत विभाजन की त्रासदी, विस्थापन और संघर्ष की स्मृतियों को साझा करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेष प्रदर्शनी और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों द्वारा विभाजन से जुड़ी स्मृतियां साझा की जाएंगी।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 3:30 बजे मुक्ताकाशी मंच से प्रस्थान कर 3:35 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन्स पहुंचेंगे, जहां उनका आगे का कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।




