छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का व्यस्त कार्यक्रम: मंत्रालय में उच्च शिक्षा, श्रम और महिला-बाल विकास विभाग की अहम बैठकों पर रहेगा फोकस

रायपुर, 28 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का दिन प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण और व्यस्त रहेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 10:55 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

मंत्रालय पहुंचने के बाद सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद 11:30 बजे से 12:15 बजे तक उच्च शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी, जिसमें राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर चर्चा होने की संभावना है।

दोपहर 12:15 बजे से 2:15 बजे तक श्रम विभाग की बैठक निर्धारित है। इस दौरान श्रमिकों से जुड़े मुद्दों, योजनाओं के क्रियान्वयन और नए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

दोपहर 2:15 बजे से 3:30 बजे तक का समय पुनः आरक्षित रखा गया है। इसके बाद 3:30 बजे से 4:00 बजे तक महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक होगी, जिसमें महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक मुख्यमंत्री कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद वे शाम 5:00 बजे मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां शेष समय आरक्षित रहेगा।

आज की इन बैठकों को राज्य के विकास, शिक्षा सुधार, श्रमिक हितों और महिला-बाल कल्याण के दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar