छत्तीसगढ़

CGPSC ने जारी किया कोर्ट मैनेजर भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 20 अभ्यर्थियों का चयन; आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध सूची

रायपुर, 23 मई 2025

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने कोर्ट मैनेजर पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर कुल 20 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयन सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, कोर्ट मैनेजर पद के लिए मुख्य परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 27 अप्रैल को घोषित हुआ था। विज्ञापित पदों के तीन गुना अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाना था, लेकिन वर्गवार और उपवर्गवार पात्र उम्मीदवारों की उपलब्धता के आधार पर कुल 56 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया।

22 मई को आयोजित इंटरव्यू के बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के मेरिट आधार पर 22 पदों के विरुद्ध 20 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई है। चयनित अभ्यर्थियों में प्रवीण कुमार ने स्थान हासिल किया है।

CGPSC ने चयन सूची और अनुपूरक सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar