छत्तीसगढ़
रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में धर्मांतरण के मामले, अरुण साव बोले– दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर, 9 जून 2026
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में धर्मांतरण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इन मामलों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जहां-जहां भी धर्मांतरण से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं, वहां सरकार द्वारा कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कार्रवाई के बाद मामले अधिक सामने आ रहे हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि पहले इन पर सख्ती नहीं होती थी।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ में किसी भी कीमत पर धर्मांतरण को अनुमति नहीं दी जाएगी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
प्रदेश में बढ़ते इन मामलों को लेकर प्रशासन सतर्क है और संबंधित विभागों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।




