
जगदलपुर (बस्तर). बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बोधघाट थाना क्षेत्र में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल Pyeevon Spas Plus Tramadol Hcl की भारी खेप बरामद की गई है, जिसकी कुल कीमत 9.60 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंगामुंडा तालाब किनारे स्थित चौपाटी में दो व्यक्ति नशीली दवाओं की बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की।
तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग से 300 पत्तों में कुल 2400 कैप्सूल बरामद किए गए। साथ ही 960 रुपए नगद भी जब्त किए गए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पंचर दुकान की आड़ में नशे का कारोबार चला रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी:
- राजेश यादव (50 वर्ष), निवासी तेतर खूंटी, जगदलपुर
- मोनू गुप्ता (26 वर्ष), निवासी गांधीनगर वार्ड, जगदलपुर
पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका:
निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उपनिरीक्षक ललित नेगी, लोकेश्वर नाग सहित अन्य पुलिस स्टाफ की टीम ने इस ऑपरेशन को सफल बनाया।
👉 बस्तर पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




