छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने श्री श्री रविशंकर से की भेंट, माँ दंतेश्वरी की छवि और गौर मुकुट भेंट कर किया सम्मान

जगदलपुर, 23 मई 2026। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय आश्रम में आध्यात्मिक गुरु Sri Sri Ravi Shankar से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी भी साथ मौजूद रहीं। दोनों ने गुरुदेव का आशीर्वाद लिया और बस्तर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

सांसद महेश कश्यप ने इस अवसर पर बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति के प्रतीक ‘गौर मुकुट’ भेंट कर गुरुदेव का अभिनंदन किया। साथ ही पारंपरिक शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बस्तरवासियों की आस्था के केंद्र और अधिष्ठात्री देवी माँ दंतेश्वरी की पावन छवि भी गुरुदेव को भेंट की।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि पूज्य गुरुदेव Sri Sri Ravi Shankar का सानिध्य प्राप्त करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और आध्यात्मिक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि गुरुदेव की प्रेरणा समाज और मानवता के लिए सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत है।

भेंट के दौरान गुरुदेव Sri Sri Ravi Shankar ने बस्तर की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय कला और वहां के सरल एवं सच्चे लोगों की सराहना की। उन्होंने सांसद महेश कश्यप को जनसेवा के कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए बस्तर अंचल में शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar