छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, दोपहर 12 से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात

रायपुर, 24 नवंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मुख्यमंत्री आमजनों से सीधे मुलाकात करेंगे।
जनदर्शन के दौरान नागरिक मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव रख सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय आमजनों की समस्याओं को सुनेंगे और उनके त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।




