मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 नवंबर को जाएंगे भोपाल, स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सुबह 10:55 बजे होंगे रवाना

रायपुर, 12 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे स्टेट प्लेन/विशेष विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:25 बजे राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल पहुंचेंगे। यहां से 12:35 बजे कार द्वारा होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन गार्डन के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे वृंदावन गार्डन पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:10 से 2:10 बजे तक उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे वे वृंदावन गार्डन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 2:45 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2:55 बजे विशेष विमान से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:25 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचने के बाद कार से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। शाम 4:45 बजे उनके मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।




