कांकेरछत्तीसगढ़

बिजली विभाग में शराब कांड: मिठाई के डिब्बों की जगह बांटी गई शराब की बोतलें, कांग्रेस की शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

कांकेर,6 नवम्बर 2026

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में विद्युत विभाग के कार्यालय में मिठाई के डिब्बों की जगह शराब की बोतलें बांटे जाने का मामला सामने आया है। मामला जिला मुख्यालय स्थित विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता कार्यालय का है। कांग्रेस नेताओं ने इसका खुलासा करते हुए विभाग में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। मामले के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि त्योहार के अवसर पर विभाग में अधिकारियों को उपहार के तौर पर मिठाई के डिब्बों की जगह शराब की बोतलें वितरित की जा रही थीं। कांग्रेस ने इस मामले की शिकायत प्रशासन से करने की बात कही है।

पुलिस ने शराब की बोतलें की जब्त

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यपालन अभियंता को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना ले गई। इसके बाद विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में थाने पहुंचे। पुलिस ने मौके से मिली शराब की बोतलों को जांच के लिए जब्त कर लिया है।

अधिकारी ने जताई अनभिज्ञता

कार्यालय में शराब की बोतलें मिलने को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि कार्यालय में शराब की बोतलें कहां से आईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें अपनी गाड़ी में थाने लेकर पहुंची और इस दौरान उनके साथ अभद्रता की गई, जो अशोभनीय है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कार्यालय में शराब की बोतलें कहां से आईं और इसके पीछे क्या वजह थी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar