छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री साय आज दिल्ली में, सुबह 7:50 बजे रायपुर से निकलेंगे; 11:50 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे

रायपुर, 1 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरुवार को नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 7:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 8:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 8:55 बजे एयर इंडिया की उड़ान AI 1812 से रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे 11:10 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री 11:20 बजे कार द्वारा रवाना होकर 11:50 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली पहुंचेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में रिजर्व एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

हालिया रिपोर्टों के अनुसार, 1 अक्टूबर को दिल्ली में महानदी जल विवाद को लेकर उच्चस्तरीय बैठक भी निर्धारित है, जिसमें छत्तीसगढ़ और ओडिशा से जुड़े पक्षों की भागीदारी बताई गई है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar