CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, मदकू द्वीप में मंदिर दर्शन और मेगा हेल्थ कैंप में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शुक्रवार, 25 सितंबर को रायपुर और मुंगेली जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, रोहिणीपुरम पहुंचेंगे। यहां 11:30 बजे तक उनका कार्यक्रम रहेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से मुंगेली जिले के ग्राम मदकू के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 12:20 बजे मदकू द्वीप पहुंचकर वे मंदिर दर्शन करेंगे और ‘आंगन मिलन सेवा एवं मेगा हेल्थ कैंप’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां दोपहर 2:55 बजे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे। दोपहर करीब 3:40 बजे तेलीबांधा पहुंचकर वे ‘पदयात्रा सप्ताह’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम 4:40 बजे तक चलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री कार से मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और वहां उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
- 10:15 बजे: मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान
- 10:30 बजे: सरस्वती शिशु मंदिर, रोहिणीपुरम आगमन
- 11:30 बजे: रोहिणीपुरम से प्रस्थान
- 12:20 बजे: मदकू द्वीप, मुंगेली आगमन
- 12:20–2:50 बजे: मंदिर दर्शन एवं ‘आंगन मिलन सेवा एवं मेगा हेल्थ कैंप’
- 2:55 बजे: विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- 3:25 बजे: रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड आगमन
- 3:40 बजे: तेलीबांधा आगमन
- 3:40–4:40 बजे: ‘पदयात्रा सप्ताह’ कार्यक्रम
- 4:45 बजे: मुख्यमंत्री निवास वापसी




