छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री साय आज तीन प्रमुख कार्यक्रमों में होंगे शामिल, NSS समारोह के बाद मंत्रालय में समीक्षा बैठक और Statecon 2026 में जाएंगे

 

रायपुर, 24 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 24 सितंबर 2026, गुरुवार को रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होकर 11:45 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 12:45 बजे तक राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 12:45 बजे सभागार से रवाना होकर दोपहर 1:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां 2 बजे से 4 बजे तक आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।

शाम 4 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 4:00 बजे मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां 4:10 बजे से 5:10 बजे तक “Statecon 2026 – Building Viksit Chhattisgarh” कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 5:10 बजे मेफेयर लेक रिसॉर्ट से रवाना होकर शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar