
जगदलपुर, 21 सितम्बर 2026
मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन विकास शील ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर और कलेक्टर्स की बैठक ली। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के संचालन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई और अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में सचिव सामान्य प्रशासन अविनाश चंपावत, सचिव आवास एवं पर्यावरण अंकित आनंद, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव रजत बंसल सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, कलेक्टर आकाश छिकारा, सहायक कलेक्टर यशवंत नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




