CM TODAY SCHEDULE : ओडिशा राज्यपाल से मुलाकात करेंगे CM साय, भुवनेश्वर से दोपहर 1:25 बजे रायपुर के लिए होंगे रवाना, CM हाउस में रहेंगे रिजर्व

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार, 21 सितंबर 2026 को ओडिशा दौरे पर रहेंगे और इसके बाद दोपहर में रायपुर लौटेंगे। संशोधित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह पुरी स्थित होटल मेफेयर से 9:30 बजे कार से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री करीब 10:30 बजे लोक भवन, भुवनेश्वर पहुंचेंगे। यहां वे ओडिशा के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। राज्यपाल से मुलाकात का कार्यक्रम सुबह 10:30 से 11 बजे तक निर्धारित है।
इसके बाद मुख्यमंत्री 11 बजे लोक भवन से रवाना होकर करीब 11:05 बजे नीलकंठ नगर, भुवनेश्वर पहुंचेंगे। यहां उनका कुछ समय के लिए आरक्षित कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद वे 11:30 बजे नीलकंठ नगर से रवाना होकर 11:40 बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री इंडिगो की फ्लाइट 6E-6522 से दोपहर 12:20 बजे भुवनेश्वर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। फ्लाइट के दोपहर 1:25 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।
रायपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री कार द्वारा 1:35 बजे सीएम हाउस, सिविल लाइन के लिए रवाना होंगे और करीब 1:55 बजे सीएम हाउस पहुंचकर आरक्षित कार्यक्रम में रहेंगे।




