छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मडियापार और रिसाली पहुंचेंगे, पोला उत्सव में किसानों से होंगे रूबरू

रायपुर, 10 सितम्बर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 10 सितंबर को दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। वे धमधा के ग्राम मडियापार में आयोजित पोला महोत्सव 2026 में शामिल होंगे। इसके बाद रिसाली सेक्टर के दशहरा मैदान में आयोजित पोला उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। 2:30 बजे हेलीकॉप्टर से मडियापार पहुंचेंगे और करीब 2:40 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर पोला महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 3:35 बजे हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होकर 3:55 बजे जयंती स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री रिसाली सेक्टर के दशहरा मैदान पहुंचेंगे, जहां शाम 4:50 बजे तक पोला उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5:20 बजे रायपुर लौटकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

शाम 7 बजे मुख्यमंत्री जौरा मॉल, रायपुर पहुंचेंगे और रात 10:15 बजे वहां से रवाना होकर 10:25 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar