हरवेल स्कूल में सरपंच महेश नेताम ने कराया न्योता भोज, बच्चों को खुद परोसी पनीर की सब्जी, चेहरे पर दिखी खुशी

कोंडागांव। जिले के विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में सोमवार को सरपंच महेश नेताम ने न्योता भोज का आयोजन कराया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन कराया गया।
न्योता भोज के दौरान सरपंच महेश नेताम ने बच्चों के प्रति आत्मीयता और अपनापन दिखाते हुए स्वयं भोजन परोसकर सहभागिता निभाई। उन्होंने बच्चों को पनीर की सब्जी परोसी। सरपंच के इस सहज और आत्मीय अंदाज से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
भोजन वितरण के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। बच्चों ने उत्साह के साथ न्योता भोज का आनंद लिया। सरपंच द्वारा स्वयं बच्चों को भोजन परोसने का दृश्य विद्यालय में चर्चा का विषय रहा।
न्योता भोज का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के साथ जनप्रतिनिधियों और विद्यालय के बीच सहभागिता एवं अपनापन बढ़ाना भी है। इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक सहभागिता और बच्चों के प्रति जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी का संदेश भी सामने आया।
कार्यक्रम में सरपंच महेश नेताम, शिक्षक बीएस नेताम, बसंत मरापी, नीतु कश्यप सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।




