छत्तीसगढ़

करमरी में कृष्णमय हुआ डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल

करमरी, 4 सितंबर 2026

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल करमरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण, राधा रानी, नंद बाबा और सुदामा का मनमोहक वेश धारण किया। बच्चों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों की सुंदर प्रस्तुति दी, जिसे शिक्षकों और अभिभावकों ने खूब सराहा।

कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने जन्माष्टमी थीम पर मटकी सजावट, बांसुरी सजावट और चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के आदर्शों, जीवन मूल्यों और कर्मयोग के संदेश से अवगत कराया। अंत में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar