छत्तीसगढ़जगदलपुर

बस्तर में कांग्रेस को लगा झटका, महिला महामंत्री ने छोड़ा ‘हाथ’, भाजपा में शामिल हुईं 14 महिला कार्यकर्ता

जगदलपुर, 28 मई 2026

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस की महिला महामंत्री कमल झज ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। वहीं कांग्रेस की पूर्व महामंत्री अम्मा जी राव भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में करीब 14 महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सभी महिलाओं का भाजपा गमछा और फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं, खासकर “सबका साथ, सबका विकास” की सोच से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने इसे भाजपा के बढ़ते जनाधार और संगठन की मजबूती का संकेत बताया।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बस्तर क्षेत्र में कांग्रेस की महिला नेताओं का भाजपा में शामिल होना आने वाले समय में स्थानीय राजनीति पर असर डाल सकता है। फिलहाल इस घटनाक्रम को कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar