छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बस्तर के शिक्षक नोगेश्वर साहू को ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026’

बस्तर,1 सितंबर 2026

सुदूर बस्तर अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे सहायक शिक्षक नोगेश्वर कुमार साहू, प्राथमिक शाला ढाबामारी को ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया है। राजधानी रायपुर की शकुंतला फाउंडेशन की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

शिक्षक नोगेश्वर साहू को यह सम्मान शैक्षणिक नवाचार, ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिया गया। उन्होंने बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने, आधुनिक तकनीक और सरल शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से पढ़ाई को अधिक रुचिकर बनाने का प्रयास किया है।

ग्रामीण अंचल में अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करने और विद्यालयीन गतिविधियों में समुदाय की सहभागिता बढ़ाने की दिशा में भी उन्होंने लगातार कार्य किया। सुदूर क्षेत्र की चुनौतियों के बीच बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उनके प्रयासों की सराहना की गई।

शिक्षा जगत में हर्ष

नोगेश्वर कुमार साहू को सम्मान मिलने पर सहकर्मी शिक्षकों, शुभचिंतकों, शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। शिक्षा से जुड़े लोगों ने कहा कि ग्रामीण एवं सुदूर अंचल में समर्पण के साथ कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायी है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar