
जगदलपुर,27 अगस्त 2026
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कोंटा नगर पंचायत के लिए भाजपा ने प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामाश्रय सिंह को कोंटा नगर पंचायत चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं, भाजपा बस्तर जिला कार्यसमिति सदस्य संग्राम सिंह राणा और जमुना मांझी को सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
नवनियुक्त प्रभारी एवं सह प्रभारियों ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और कोंटा के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर दायित्व प्राप्त सभी नवनियुक्त प्रभारी एवं सह प्रभारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उनके सफल, सार्थक और यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा गया कि सभी पदाधिकारी पार्टी के विचारों और संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
पदाधिकारियों ने कहा कि सशक्त संगठन और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।






