रेटावंड में ग्राम सभा आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

बस्तर,21 अगस्त 2026
विकासखंड बस्तर के ग्राम पंचायत रेटावंड में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर गांव की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं के निराकरण के साथ ही पंचायत में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई।
ग्राम सभा के बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हाई स्कूल रेटावंड परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर स्कूल परिसर में पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच भोलाराम बघेल, उपसरपंच चैतन सिंह ठाकुर, सहायक सचिव मंगल कश्यप, सचिव श्रीमती सूर्या यादव, समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में सभी की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।




