छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : सीएम साय का आज का शेड्यूल जारी, मंत्रालय में करेंगे कार्यालयीन कार्य, शाम को स्कॉलरशिप कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बुधवार, 19 अगस्त 2026 को रायपुर और नवा रायपुर में व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:15 बजे वीआईपी रोड स्थित ओमाया गार्डन, जुबली हॉल पहुंचेंगे।

यहां सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक जल संसाधन विभाग के ‘श्रोत महोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 12:45 बजे ओमाया गार्डन से रवाना होकर दोपहर 1 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मंत्रालय में कार्यालयीन कार्य एवं आरक्षित कार्यक्रमों में रहेंगे। शाम 5 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और कुछ समय आरक्षित रहेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 6:10 बजे लाभांडी स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट पहुंचेंगे। यहां शाम 6:10 बजे से 7:10 बजे तक आयोजित ‘IBC-24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 7:10 बजे होटल से रवाना होकर 7:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar