छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम: मंत्रालय में करेंगे कार्यालयीन कार्य, शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे

रायपुर, 18 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर और नवा रायपुर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा मंत्रालय, महानदी भवन के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक वे मंत्रालय में कार्यालयीन कार्य एवं आरक्षित कार्यक्रम में रहेंगे।
शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से कार द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।




