छत्तीसगढ़जगदलपुर

15 अगस्त को लालबाग में डिप्टी CM विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण, 16 प्लाटून देंगी मार्चपास्ट; स्वतंत्रता दिवस समारोह का फाइनल रिहर्सल पूरा

जगदलपुर, 13 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल गुरुवार को संपन्न हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।

अंतिम रिहर्सल के दौरान सहायक कलेक्टर यशवंत नाइक ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत तन्मय खन्ना सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामयी आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल पर सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से पूरा करने पर जोर दिया।

इस वर्ष समारोह में 16 प्लाटून मार्चपास्ट करेंगी और मुख्य अतिथि को सलामी देंगी। परेड की कमान डीएसपी प्रवीण भारती संभालेंगे।

समारोह के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। अंतिम रिहर्सल के दौरान अधिकारियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों का अवलोकन कर उनकी तैयारियों की सराहना की।

अंतिम रिहर्सल के अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar