
जगदलपुर,9 अगस्त 2026
रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा “स्वस्थ मेंबर-स्वस्थ रोटरी” अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं फिटनेस को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोटरी अध्यक्ष, वरिष्ठ रोटेरियन्स एवं उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में आनंदम डायग्नोस्टिक में उपस्थित रोटेरियन्स एवं उनके परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच एवं रक्त परीक्षण किया गया। इस अवसर पर आनंदम डायग्नोस्टिक के डायरेक्टर डॉ. वेद प्रकाश पांडे को रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा उनके सहयोग एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात फ्रीक फिटनेस, नयापारा में फिटनेस एवं व्यायाम पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। डॉ. खेमलाल आजाद, जो स्वयं फिटनेस के प्रति जागरूक एवं सक्रिय फिटनेस उत्साही हैं, ने नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जानकारी दी। इस अवसर पर फ्रीक फिटनेस के डायरेक्टर फरहान खान को भी रोटरी क्लब द्वारा सम्मानित किया गया।
रोटरी क्लब जगदलपुर ने बताया कि “स्वस्थ मेंबर, स्वस्थ रोटरी” की यह पहल आगे चलकर व्यापक सामाजिक अभियान “स्वस्थ नागरिक, स्वस्थ बस्तर” का रूप लेगी। इस परियोजना के माध्यम से बस्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जांच, फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी (DGN) नवीन भावसार, रोटरी क्लब जगदलपुर के अध्यक्ष रोटेरियन मनोज थॉमस, उपाध्यक्ष रोटेरियन संग्राम सिंह राणा सहित वरिष्ठ रोटेरियन्स की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर रोटेरियन कमल सेठी, दीपक कपूर, अविनाश जैन, सुनील जैन, संजय बथवाल, गणेश गुप्ता, राजू लुक्कड़, गौतम लुक्कड़, साहिल बर्वाटिया, सुमन भावसार, डॉ. सरिता थॉमस, दिनेश कागोत, संदीप पारख, निखिल जैन, अजय त्रिवेदी, मोहित गोंदी तथा रोट्रैक्टर आसिफ खान एवं के. वेंकट राव सहित अन्य रोटेरियन्स एवं रोट्रैक्टर्स उपस्थित रहे।





