छत्तीसगढ़

CM साय का आज जशपुर दौरा: रायपुर से हेलीकॉप्टर से कुनकुरी आएंगे, अग्रसेन भवन में रुककर बगिया जाएंगे

रायपुर, 09 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार, 9 अगस्त को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर से कुनकुरी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:50 बजे सलियाटोली हेलीपेड, कुनकुरी पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा 12:55 बजे रवाना होकर मुख्यमंत्री 1:05 बजे अग्रसेन भवन, कुनकुरी पहुंचेंगे।

अग्रसेन भवन में मुख्यमंत्री का 1:05 से 1:35 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद वे 1:35 बजे कार से कुनकुरी से बगिया के लिए रवाना होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे बगिया स्थित अपने निज निवास पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री के जशपुर दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह अलर्ट रहेगी।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar