छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

बस्तर के सभी स्कूलों में एक साथ हुआ न्यौता भोज, 23,101 विद्यार्थियों ने किया सामूहिक भोजन

बस्तर,7 अगस्त 2026

विकासखंड बस्तर के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय न्यौता भोज का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन एवं संकुल समन्वयकों की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में 23,101 विद्यार्थियों ने सामूहिक भोजन किया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष, ग्राम सरपंच, पंच, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (SMC/SMDC) के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पालकगण और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ भोजन किया और अपने हाथों से भोजन परोसकर आत्मीयता का परिचय दिया।

खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने बताया कि न्यौता भोज का उद्देश्य विद्यालयों और समाज के बीच सहभागिता बढ़ाना, विद्यार्थियों में अपनत्व की भावना विकसित करना तथा जनसहयोग के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले जनप्रतिनिधियों, पालकों, शाला प्रबंधन समितियों, शिक्षकों और संकुल समन्वयकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विकासखंड के सभी विद्यालयों में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। सामूहिक भोज के माध्यम से सामाजिक समरसता, सहयोग और सामुदायिक भागीदारी का संदेश भी दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में बस्तर विकासखंड की यह पहल जनसहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आई।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar