छत्तीसगढ़

किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भाजयुमो ने किया हनुमान चालीसा पाठ


जगदलपुर, 30 जुलाई 2026

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जिला बस्तर द्वारा भाजपा कार्यालय, जगदलपुर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पार्टी सदस्यों ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान श्री हनुमान से किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने तथा पुनः जनसेवा में सक्रिय होने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा बस्तर जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा कि किरण सिंह देव का नेतृत्व संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा भाजयुमो परिवार ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्वी मंडल महामंत्री संतोष वाजपेयी, महिला मोर्चा पश्चिम मंडल अध्यक्ष माधवी मंडल, राजपाल कसेर, विनय राजू, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनंद झा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar