छत्तीसगढ़

रायगढ़ में डबल मर्डर: पंप हाउस में 10 माह की मासूम की हत्या, घायल मां ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

रायगढ़, 18 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में मां-बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छापरगांव में खेत स्थित एक बोरवेल पंप हाउस के पास बने मकान में 40 वर्षीय बरत कुमारी नाग और उनकी 10 माह की बेटी परी नाग पर जानलेवा हमला किया गया। मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

पुलिस के अनुसार, दोनों प्रहलाद बेहरा के खेत में बने मकान में मिले। प्रारंभिक जांच में महिला और बच्ची के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। आशंका है कि किसी भारी वस्तु से हमला कर हत्या की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं तथा फोरेंसिक और तकनीकी टीम की मदद से जांच की जा रही है। घटना 15 और 16 जुलाई की दरमियानी रात की बताई जा रही है।

एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 10 माह की बच्ची मृत मिली, जबकि महिला बेहोश अवस्था में थी। महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लैलूंगा ले जाया गया, जहां 16 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी अज्ञात है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
You Cannot able to copy the content! All Reserved Rights of Bastar Dagar